Print this page

चांद का चुनावी चेहरा / संहिता के जादू से परे पूर्णिमा पर भगवे रंग की सिफारिश

By October 25, 2018 1079 0

मनोज मिश्रेकर / नियाव@ राजनांदगांव. पूर्णिमा की रात भगवे रंग के इस चांद पर #फिल्म #फना का यह गाना चुनावी मौसम में बिल्कुल फिट बैठ रहा है।

शरद पूर्णिमा पर निकला भगवे रंग का चांद
गुरुवार को शरद पूर्णिमा का चांद कुछ चुनावी रंग में रंगा नजर आया।

चांद सिफारिश जो करता हमारी

देता वो तुमको पता…!

शर्म-ओ-हया के परदे गिरा कर

करनी है हमको खता…!

जिद है अब तो है खुद को मिटाना, होना है तुझमें फना…।

लगता है राजनीतिक पार्टियों ने गौर नहीं किया वरना सोशल मीडिया पर इस चांद के साथ प्रत्याशियों की तस्वीरें लग जाती। इसके बाद दूसरे दिन रिटर्निंग अफसर के पास शिकायतों का अंबार भी। चुनाव आयोग से मार्गदर्शन के लिए पत्र लिखे जाते। गनीमत है ऐसा कुछ हुआ नहीं। हां, घरों के आंगन में चांद की पूजा हुई और खीर का प्रसाद बंटा।

इस चांद के चुनावी चेहरे को अपने स्मार्ट कैमरे में कैद किया है राजनांदगांव में सीजी नियाव के जर्नलिस्ट मनोज मिश्रेकर ने।

और इसे भी पढ़ें...

मुद्दा: क्षेत्रवाद की घटिया सड़क और जातिवाद का अंधा मोड़

Rate this item
(0 votes)
Last modified on Thursday, 09 January 2020 12:12
वेब एडमिन

Latest from वेब एडमिन