Print this page

मां बमलेश्वरी के दर्शन के बाद शाह डोंगरगढ़ में करेंगे पहली चुनावी सभा

By September 17, 2018 667 0

रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पांच सितंबर को अटल विकास यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। डोंगरगढ़ में मां बमलेश्वरी के दर्शन के बाद शाह पहली चुनावी सभा भी करेंगे। मुख्यमंत्री निवास में रविवार को अटल विकास यात्रा के भाजपा पदाधिकारियों की बैठक हुई। इमसें विकास यात्रा के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां बांटी गई।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने पत्रकारों से चर्चा में बताया कि अमित शाह पांच सितंबर को डोंगरगढ़ में पूजा-अर्चना के बाद विकास यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे और आम सभा को संबोधित करेंगे। पहले दिन डोंगरगढ़ में सभा के बाद तखतपुर में आमसभा, बिल्हा में स्वागत सभा और बिलासपुर में रोड शो होगा। मीसा बंदियों से भी संवाद किया जाएगा।

 

कौशिक ने बताया कि भाजपा ने पांच साल में जनता से जो वादा किया है, उसे पूरा किया है, उसका हिसाब किताब जनता के सामने रखने के लिए विकास यात्रा निकाली जा रही है। वादों को पूरा करने के आधार पर जनता से वोट मांगा जा रहा है। शिलान्यास, उद्घाटन, सामग्री वितरण, जनसभा और आमसभा के माध्यम से जनता तक पहुंचने और उनकी बातों को जानने का प्रयास किया जा रहा है।

विकास यात्रा के नाम अटल विकास यात्रा करने के सवाल पर कौशिक ने कहा कि भाजपा अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर राजनीति नहीं कर रही है। पूरा छत्तीसगढ़ अटल को समर्पित है। आज विकास यात्रा निकाल रहे हैं, यह तब संभव हुआ, जब अटल बिहारी ने छत्तीसगढ़ राज्य का गठन किया। छत्तीसगढ़ के जनक के नाम से यात्रा शुरू करना राजनीति नहीं है।

Rate this item
(0 votes)
Last modified on Thursday, 09 January 2020 12:19
वेब एडमिन

Latest from वेब एडमिन