Print this page

सोयाबीन काटने गई दो महिलाओं पर जंगली सूअर का हमला

By October 08, 2018 735 0

 

जुरला कला के खेत में सोयाबीन काटने गई दो महिलाओं पर जंगली सूअर ने अचानक हमला बोल दिया। हमले में दोनों महिलाओं के पैर में गहरी चोट लगी है और दोनों चल नहीं पा रही हैं। दोनों महिलाओं को खैरागढ़ हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

 

नियाव@ खैरागढ़

घटना सोमवार दोपहर तकरीबन 12 बजे की है। गांव के ही रहने वाले नासीर खान के खेत में सोयाबीन फसल काटने के लिए 22 मजदूर काम कर रहे थे, जिसमें ज्यादातर महिलाएं थीं। काम के दौरान ही जंगली सूअर ने हमला कर दिया। इस हमले में आई 48 वर्षीय महरिन बाई पति स्व. राम दयाल साहू और 50 वर्षीय मीना बाई पति मनहरण साहू बुरी तरह से घायल हुईं। मनहरण ने बताया कि घटना के समय वे अपने घर पर थे। फोन पर जानकारी मिली। मैं फौरन घर से खेत के लिए निकला। वहां जाकर देखा तो दोनों चल नहीं पा रही थीं। हॉस्पिटल में फोन किया तो एंबुलेंस नहीं मिला। फिर टैक्सी कर दोनों को खैरागढ़ हॉस्पिटल लाए। फिलहाल इलाज जारी है।

 

 

पांच साल पहले और हुआ था हमला

मनहरण ने बताया कि जुरलाकला के आसपास जंगली सूअरों का जमावड़ा रहता है। चार-पांच साल पहले जंगली सूअर ने गांव के ही एक आदमी पर हमला किया था, लेकिन वह भाग कर कुएं में कूद गया। इसके बाद ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला और उसकी जान बच गई।

दोनों महिलाओं को मिलेगा मुआवजा

जंगली सूअर के हमले से घायल दोनों ग्रामीणों को मुआवजा मिलेगा। रेंज अफसर एसके साहू ने बताया कि डॉ. के रिकमंडेशन बाद शासन द्वारा निर्धारित राशि ग्रामीणों को दी जाएगी। वन विभाग के अधिकारी भी उनका बयान लेंगे।

Rate this item
(0 votes)
Last modified on Thursday, 09 January 2020 12:12
वेब एडमिन

Latest from वेब एडमिन