Print this page

लोधी पट्‌टी में आठ सभाएं लेंगी साधना, अमित शाह को जवाब देने आएंगे गुजरात के नेता शक्ति सिंह

By November 01, 2018 1103 0

चार स्टार प्रचारकों का चौतरफा वार / उमा की सभा फेल हुई तो कांग्रेस ने साधना पर जताया भरोसा

  • 2 नवंबर को इतवारी बाजार में राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक।
  • 3 नवंबर को बाजार अतरिया, राहुद और टेकापार में साधना भारती।
  • 4 नवंबर को रोड अतरिया में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह। गंडई, साल्हेवारा और पैलीमेटा में साधना भारती।
  • 5 नवंबर को इतवारी बाजार में गुजरात के नेता प्रतिपक्ष शक्ति सिंह। बुंदेली और रोड अतरिया में साधना भारती।

नियाव@ खैरागढ़

बाजार अतरिया में केंद्रीय मंत्री उमा भारती की सभा फेल होने के बाद लोधी पट्टी पर कांग्रेस बढ़त बनाना चाह रही है। इसीलिए पूरे विधानसभा के लोधी बाहुल गांवों को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस की युवा स्टार प्रचारक साधना भारती की आठ सभाएं रखी गईं हैं। वे तीन दिनों तक खैरागढ़ प्रवास पर ही रहेंगी। इधर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित साह भी चार नवंबर को रोड अतरिया में सभा लेंगे। इसके ठीक अगले दिन गुजरात विधानसभा में कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष शक्ति सिंह की सभा इतवारी बाजार में रखी गई है।

विधानसभा चुनाव के दौरान गिरवर का दौरा
गिरवर ने गुरुवार को घुमरकोन्हा, भंडारपुर, गर्रा और ठाकुरटोला का किया दौरा।

साधना भारती को तीन दिन क्यों?

चूंकि फतेह मैदान में हुए कार्यक्रम के दौरान साधना भारती को सुनने के लिए खासी भीड़ जुटी थी। कांग्रेस इसे ही भुनाना चाह रही है। इसीलिए उनकी आठ सभाएं रखी गई हैं ताकि दूर-दराज के गांवों से भी समाज के लोग पहुंच सकें।

इन गांवों में बढ़त बनाना चाह रही कांग्रेस

पिछले चुनाव में बाजार अतरिया सहित पद्मावतीपुर, खपरीदरबार, साल्हेमला, कुकुरमुड़ा, भीमपुरी, डोकराभांठा आदि में गिरवर जंघेल को अच्छे वोट मिले थे। इसी तरह राहुद, पाड़का, लिमतरा, पेंड्री खुर्द आदि गांवों में भी वह बढ़त बरकरार रखना चाह रही है।

विधानसभा चुनाव के दौरान बैठकें
बुधवार को भाजपा कार्यालय में सांसद ने ली बैठक।

शहर में नहीं आ रहे भाजपा स्टार प्रचारक

अतरिया में उमा भारती की सभा फेल होने के बाद शहर में भाजपा स्टार प्रचारकों का कार्यक्रम नहीं रखा गया है। पहले राष्ट्रीय अमित शाह का कार्यक्रम फतेह मैदान में होने वाला था, लेकिन उसे रोड अतरिया में शिफ्ट किया गया।

बूथ के हर पन्ने पर भाजपा का पूरा ध्यान

भारतीय जनता पार्टी का पूरा ध्यान बूथ की मतदाता सूची के हरेक पन्ने पर है। संगठन पिछे चार महीने से इसी पर एक्सरसाइज कर रहा है। उसके पदाधिकारी रोजाना बूथ व पन्ना प्रभारियों की बैठकें ले रहे हैं। बुधवार को सांसद अभिषेक सिंह ने भी पदाधिकारियों की बैठक ली।

जानिए कौन हैं शक्ति सिंह गोहिल

शक्ति सिंह गोहिल का पूरा नाम शक्ति सिंह हरिश्चंद्र सिंह गोहित है। गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र के पूर्व लिम्डा शाही परिवार के सदस्य हैं। सौराष्ट्र क्षेत्र में कांग्रेस की मजबूती में शक्ति सिंह का बड़ा योगदान रहा है। कांग्रेस के दो बार के कार्यकाल में वह वित्त, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि मंत्री रह चुके हैं। इसके अलावा वह वर्ष 2007 से 2012 तक गुजरात विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भी रह चुके हैं। इसके अलावा वे कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता भी रह चुके हैं।

चुनावी चर्चा-3 / कुछ को बुला नहीं रहे और कुछ तो सिर्फ टोह लेने आ रहे

राजनांदगांव-कवर्धा रोड पर तीनों पार्टियों के कार्यालय आसपास ही खुले हैं। बुधवार दोपहर तकरीबन डेढ़ बजे। इन्हीं कार्यालयों के करीब स्थित एक दुकान में। दो विभिन्न पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच का संवाद कुछ ऐसा रहा:-

‘चुनाव जैसा लग ही नहीं रहा है, बड़े लोग आ ही नहीं रहे हैं। कुछ लोगों को तो बुलाया ही नहीं गया है, फिर भी टोह लेने आ रहे हैं।’

‘एकदम सही बोले। हमारे यहां कुछ लोग सिर्फ चेहरा दिखाने आते हैं।’

हंसते हुए ‘पैसा-वैसा आया है या नहीं’

‘उसी का तो इंतजार है, पता नहीं चल रहा कि आखिर हो क्या रहा है?’

‘और उनका तो सबकुछ लोकल से ही तय होना है, स्टार प्रचारक भी’

‘तेरे को क्या करना है, चुपचाप अपना काम कर’

‘खर्चा मिलेगा तब तो काम करुंगा ना’ दोनों की हंसी फूट पड़ी।

और इसे भी पढ़ें...

साउथ ऑस्ट्रेलिया प्रीमियर लीग का कैप्टन, नांदगांव में तैयार कर रहा बास्केटबॉल चैंपियन

 

Rate this item
(0 votes)
Last modified on Thursday, 09 January 2020 12:12
वेब एडमिन

Latest from वेब एडमिन