Print this page

गरियाबंद में अनुसूचित जाति जन जाति अधिकारी कर्मचारी संगठन का हुवा: गठन Featured

छत्तीसगढ़: अनुसूचित जाति जन जाति अधिकारी कर्मचारी संगठन (अजाक्स) के प्राताध्यक्ष डॉ लक्षमण भारती ने अपने अधिकारों का उपयोग करते हुए गरियाबंद जिला अजाक्स इकाई का संजय एक्का, (व्याख्याता, शास.हा. से स्कुल बेलर) को जिलाध्यक्ष, भागचन्द चतुर्वेदी (सहा शिक्षक, प्राथ शाला भेंडरी) को जिला महामन्त्री तथा मुनेश्वर धूव (प्रधान पाठक, प्राथ शाला कसेरुडिह) को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है। संजय एक्का पूर्व मे प्रांतीय अजाक्स के कार्यकरिणी सदस्य थे। उन्हें विशेष तौर पर सुप्त पड़े गरियाबंद जिले की महतीं जिम्मेदारी सौपी गयी है।

Also read:छत्तीसगढ़: हाईकोर्ट 26 अक्टूबर तक रहेगा बंद, दशहरा पर छुट्टी का ऐलान.

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ अजाक्स शासन द्वारा मान्यता प्राप्त सबसे पुरानी सक्रीय और मजबूत संगठन है। अजाक्स का अस्तित्व अविभाजित मध्यप्रदेश के समय से है। गरियाबंद जिला में अजाक्स की जिला इकाई का गठन कई वर्षों से नहीं हो पाया था। ऐसे मे संजय एक्का एंव भागचद चतुर्वेदी को प्रदेशाध्यक्ष द्वारा जिला इकाई का कमान सौंपना महकमे में बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जहां संजय एक्का प्रतिभाशाली, प्रभावशाली व्यक्तित्व व कुशल नेतृत्व क्षमता के स्वामी माने जाते हैं वहीं भागचंद चतुर्वेदी उर्जावान व्यक्तित्व के धनी हैं, समाज में उनकी अत्यधिक प्रतिष्ठा है । चतुर्वेदी सामाजिक संबंधों में मजबुत पकड़ रखने के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में अत्यत सक्रीय रहते है मुनेश्वर ध्रुव अपने कार्यक्षेत्र में काफी अनुभवशील माने जाते हैं।

Also read: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने दुष्कर्मियों का पुतला फूंका.

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष संजय एक्का ने बताया कि शिघ्र ही जिला कार्यकारिणी इकाई का विस्तार किया जायेगा । कार्यकारिणी में जिले के सभी पांचों विकासखण्ड से विभिन्न विभागों में कार्यरत अनुसूचित जाति व जनजाति के कर्मचारियों को उचित प्रतिनिधित्व मिलेगा तथा सभी के सहयोग से रचनात्मक कार्यो को अजाम दिया जायेगा। नव जिला महामत्री अजाक्स भागचंद चतुर्वेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि गरियाबंद जिला इकाई अजाक्स के उद्येश्यों के अनुरुप शासकीय सेवारत अनुसूचित जाति एवं जनजाति के कर्मचारियों को अपने अधिकारों के प्रति जागृत करने के साथ-साथ उनके सामान्य हितों का संरक्षण तथा संवर्धन, सेवा मामलों व समस्यों का निराकरण, आरक्षित वर्ग के कर्मचारी हित मे नियम व कानुन बनाने शासन मांग करना च उनका क्रियान्वयन सूनिश्चित करना, तथा आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक उत्थान हेतु प्रयास करना आदि कार्यो को गति प्रदान की जायेगी।

Also read:छत्तीसगढ़: हाईकोर्ट 26 अक्टूबर तक रहेगा बंद, दशहरा पर छुट्टी का ऐलान.

बहरहाल सभी प्रांतीय व प्रदेश के अन्य सभी जिलों के अजाक्स पदाधिकारियों एवं सदस्यों की नजर गरियाबंद जिले में टिकी हुई है। सजय-भागचद की जोड़ी जिस गति से जिले मे सक्रियता पुर्वक कार्य कर रही है उसे देख कर कयास लगाये जा रहे हैं कि गरियाबंद एक आदर्श अजाक्स जिला के रूप मे उभरेगा । नव नियुक्त जिला अजाक्स पदाधिकारियों ने प्राताध्यक्ष डॉ लक्षमण भारती जी का आभार व्यक्त किया है। नव नियुक्त पदाधिकारियों को प्रांतीय अजाक्स कार्यकारिणी के डॉ अमित मिरी, डी.एस.पाटिल, अमरदास कुरें, सोरिन चन्द्रसेन, तुलेन्द्र सागर अनील ढीढी कमलेश धुत, सीधी भर्ती व्याख्याता संघ के प्रदेश अध्यक्ष अजीत सिंह जाट, शिक्षक संघ संभागीय उपाध्यक्ष रामनारायण मिश्रा, टीचर एसोशियेशन के जिलाध्यक्ष आरिफ मेमन, के साथ साथ जिले के सजीव साहू, परमेश्वर निर्मलकर, दीपक मेश्राम कमलेश बघेल, जितेन्द्र सोनवानी रोहित नेताम, कुमानसिंह ध्रुव, जगन्नाथ सोनवानी यशवन्त बघेल, माहित मोगरे वेदप्रकाश घिदोडे, रामचरण दीवान, कोमल नारायण कवर, धनेश मरकाम, हरिश टाण्डे मदन रात्रे, कृपाराम बघेल, तिजूराम रात्रे, चोवा बंजारे, मयाराम जागडे, खेमसिंह ध्रुव, लता ध्रुव भूनेश्वरी कवर, वीणा ध्रुव, धनमत नेताम, चम्पा बसोड, स्मिता जागडे, गिरजा मारकम, दुर्गा नेताम, चितरेख रात्रे भगवन्तीन मंडल, अंतेश्वरी निराला, जितू खुटे, हरिशचंद मिरी, गणेशु खुटे, रुपसिंह नेताम, योगेश्वर लाल ध्रुव, जागेश्वर कवर, बिसेलाल कुजाम, जागेश्वर गायकवाड, सती गायकवाड मधु कुरै सुनिता चतुर्वेदी एवं सभी अजाक्स सदस्यों आदि ने अपनी शुभकागनाएं दी है।

रागनीति के ताजा अपडेट के लिए फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर पर हमें फालो करें।

 
Rate this item
(0 votes)
रागनीति डेस्क-1

Latest from रागनीति डेस्क-1