×

Warning

JUser: :_load: Unable to load user with ID: 807

कलेक्टर ने किया खैरागढ़ विकासखंड की सघन निरीक्षण Featured

कलेक्टर ने खैरागढ़ विकासखंड ग्राम विचारपुर के गौठान, सिरसाही में खेती-बाड़ी, उरईडबरी में स्कूल, आंगनबाड़ी केन्द्र, नरवा, पशुपालन एवं डेयरी, टेकापार में टीकाकरण केन्द्र, अचानकपुर नवागांव में लोक सेवा केन्द्र तथा स्कूल का किया सघन निरीक्षण

 

- किसानों से खेती-किसानी की जानकारी ली

 

--------------------------------------------------------------

 

कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने आज शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की वस्तुस्थिति जानने के लिए खैरागढ़ विकासखंड ग्राम विचारपुर के गौठान, ग्राम सिरसाही में खेती-बाड़ी, उरईडबरी में प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला, आंगनबाड़ी केन्द्र, नरवा, पशुपालन एवं डेयरी, टेकापार में टीकाकरण केन्द्र, अचानकपुर नवागांव में लोक सेवा केन्द्र तथा स्कूल का सघन निरीक्षण किया।

इसे भी पढ़े  300 साल प्राचीन श्री राम मंदिर में जारी है विवाद

ग्राम विचारपुर में गौठान का किया निरीक्षण, पटवारी के कामकाज की ली जानकारी -

कलेक्टर ने ग्राम विचारपुर में गौठान का निरीक्षण किया और इस दौरान उन्होंने गोबर खरीदी का भी जायजा लिया। उन्होंने कहा कि सुराजी गांव योजना शासन की लोकहितैषी योजना है। ग्रामीण क्षेत्रों में संरचना विकसित होने के बाद इसमें निरंतर कार्य होते रहेगा और समूह की महिलाओं को आजीविका का साधन मिलेगा। उन्होंने गौठान में गोबर खरीदी एवं वर्मी कम्पोस्ट की जानकारी ली। सचिव ने उन्हें बताया कि 705 क्ंिवटल गोबर की खरीदी की गई है तथा 137 क्ंिवटल वर्मी कम्पोस्ट बनाया गया है। कलेक्टर ने वर्मी कम्पोस्ट के निर्माण की गति बढ़ाने के निर्देश दिए तथा वर्मी कम्पोस्ट बिक्री के लिए भी कहा। उन्होंने गौठान में छायादार पेड़ लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने गौठान में साफ-सफाई करने तथा बकरी शेड का प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने वहां समूह की महिलाओं को मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण देने के लिए कहा। उन्होंने ग्रामवासियों से बातचीत के दौरान वहां की बुनियादी सुविधाओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने ग्रामवासियों से राजस्व कार्यों के निराकरण के संबंध में जानकारी ली। ग्रामवासियों ने उन्हें बताया कि पटवारी सप्ताह में एक दिन यहां आता है। कलेक्टर ने राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने किसानों को धान के बदले अन्य फसल लगाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने किसानों से खेती-किसानी तथा फसल बीमा के संबंध में जानकारी ली।

 

ग्राम सिरसाही में किसान श्री राजेश लोधी के केले की फसल का किया अवलोकन, धान के बदले अन्य फसल लेने के लिए किया प्रोत्साहित -

कलेक्टर ने ग्राम सिरसाही में किसान श्री राजेश लोधी के केले की फसल का अवलोकन किया। श्री राजेश लोधी ने 12 एकड़ भूमि में केले की फसल लगाई है। उन्होंने कलेक्टर को बताया कि वे मल्चिंग विधि से लौकी और टमाटर की खेती भी कर चुके हंै। कलेक्टर ने कहा कि धान के बदले अन्य फसल लेने के लिए गांव के आस-पास के किसानों को भी प्रोत्साहित करें। उद्यानिकी फसलों में भी किसानों के लिए बहुत लाभ है।

इसे भी पढ़े  300 साल प्राचीन श्री राम मंदिर में जारी है विवाद

ग्राम उरईडबरी में बहरा नाला में नरवा के गेबियन स्ट्रक्चर एवं पशुपालन एवं डेयरी उद्यमिता का किया अवलोकन -

कलेक्टर ने ग्राम उरईडबरी में बहरा नाला में नरवा के गेबियन स्ट्रक्चर का अवलोकन किया। यहां निर्मित इस जल संरचना से गांव के खेतों में सिंचाई की जा रही है। सिंचाई के लिए सोलर पैनल भी लगाया गया है। आसपास के क्षेत्रों का जल स्तर भी बढ़ा है। किसान यहां नरवा का लाभ लेते हुए रबी की फसल लेते हैं। कलेक्टर ने ग्राम उरईडबरी में पशुपालन एवं डेयरी का अवलोकन किया। किसान श्री आकाश दीप ने उन्हें बताया कि ओंगोल, गिर, साहिवाल नस्ल की गाय है। डेयरी का कार्य काफी अच्छा चल रहा है वहीं नेपियर घास भी लगाएं है। उन्होंने बताया कि इस बार उन्होंने अपनी फसल में परिवर्तन करते हुए कोदो की फसल लगाई है। कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा कि अन्य किसानों को भी फसल विविधीकरण के लिए प्रेरित करें।

 

ग्राम टेकापार में टीकाकरण केन्द्र का किया मुआयना -

कलेक्टर श्री सिन्हा ने ग्राम टेकापार में टीकाकरण केन्द्र का मुआयना किया। उन्होंने सुबह टीकाकरण जल्दी प्रारंभ करने के लिए कहा। उन्होंने वैक्सीन के खेप के संबंध में जानकारी ली। वैक्सीनेटर ने बताया कि पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध है। कलेक्टर ने ग्रामवासियों के शत प्रतिशत टीकाकरण करने के निर्देश दिए।

इसे भी पढ़े  300 साल प्राचीन श्री राम मंदिर में जारी है विवाद

अचानकपुर नवागांव में ग्राम पंचायत का लिया जायजा, पटवारी को ग्राम पंचायत में उपस्थित रहने के दिए निर्देश -

कलेक्टर ने अचानकपुर नवागांव में ग्राम पंचायत का जायजा लिया। वहां उन्होंने ग्रामीणों से रूबरू होकर पटवारी के काम-काज के संबंध में जानकारी ली। ग्रामवासियों ने बताया कि पटवारी द्वारा कार्य किया जा रहा है। उन्होंने पटवारी को नियमित रूप से ग्राम पंचायत में उपस्थित रहने तथा राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए कहा। अन्य पिछड़ा वर्ग के सर्वे कार्य, टीकाकरण की स्थिति, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना की जानकारी ली। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ लोकेश चंद्राकर, एसडीएम लवकेश धु्रव, मनरेगा के फैज मेनन एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Rate this item
(0 votes)
Last modified on Friday, 24 September 2021 11:37

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.