Print this page

कोरोना का कहर: खैरागढ़ में 13 दिन में 9 गुना बढ़े मरीज… प्रदेश में टूटा मौत का रिकॉर्ड… एक ही जिले में 15 मौत सहित 33 की गई जान

कोरोना लहर के चलते खैरागढ़ में प्रशासन सख्त… दुर्ग में लॉकडाउन और रायपुर में चल रही तैयारी।

रायपुर. खैरागढ़ में कोरोना की रफ्तार तेज है। शुक्रवार रात तक 90 संक्रमित पाए गए। यह संख्या 13 दिन पहले यानी 20 मार्च 2021 को 10 थी। इस तरह देखें तो कोरोना मरीजों की संख्या में 9 गुना वृद्धि हुई है।

शुक्रवार को मिले 90 मरीजों में से 42 शहर के हैं और बाकी 48 गांवों के हैं। इधर प्रदेश में लगातार तीसरे दिन 4000 से ज्यादा कोरोना केस मिले। हालांकि मरीजों की तुलना में 945 मरीज स्वस्थ भी हुए। प्रदेश मं अब कुल कोरोना मरीजों की संख्या 3.57 लाख से ज्यादा हो गई है।

वैसे तो प्रदेश में दो दिनों की तुलना में शुक्रवार को मरीज कम आए, लेकिन मौत का आंकड़ा डराने वाला है। कुल 33 लोगों की जान कोरोना से गई है। रायपुर में कहर बढ़ता जा रहा है। राजधानी में शुक्रवार को सर्वाधिक 1405 मरीज मिले, जबकि दुर्ग में 964 केस आए। रायपुर में सर्वाधिक 15 लोगां की मौत हुई, जो अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। वहीं दुर्ग में 7, महासमुंद में 3, बिलासपुर में 2 मौत हुई है। राजनांदगांव, बालोद, धमतरी, गरियाबंद, मुंगेली, बलरामपुर में 1-1 मौत हुई है।

Rate this item
(0 votes)
रागनीति डेस्क-2

Latest from रागनीति डेस्क-2