धान को लेकर प्रदेश में छिड़ी सियासत के बीच कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर मेरा धान-मेरा अभिमान नामक मुहिम चला रखी है। इधर भाजपा 13 को विधानसभा स्तरीय प्रदर्शन की तैयारी में है।
यह भी पढ़ें: मंडप से फेरा छोड़ प्रेमिका के साथ भागा दूल्हा, तो दुल्हन ने बाराती संग ले लिए सात फेरे
इस बीच कांग्रेस की मुहिम को आड़े हाथों लेते हुए पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि धान हमारा अभिमान है, लेकिन राज्य के किसानों की हालत ठीक नहीं। वह रो रहा है। आत्महत्या कर रहा है। किसान का धान सूखत में खराब हो रहा है। पिछले साल का बाकी पेमेंट की आखिरी किस्त आज तक नहीं मिली। यह कैसा अभिमान है।
दूसरी तरफ भाजपा ने प्रदेश सरकार को घेरने की तैयारी कर ली है। 13 जनवरी को विधानसभा स्तरीय प्रदर्शन से पहले शनिवार (9 जनवरी) को राजनांदगांव जिले के विभिन्न ब्लॉकों में बैठक रखी गई है। इस बैठक में कार्यकर्ताओं को चार्ज किया जाएगा। उन्हें धान खरीदी से संबंधित टिप्स दिए जाएंगे।
खैरागढ़ के राजपूत क्षत्रिय समाज भवन में सांसद लेंगे बैठक
खैरागढ़ के राजपूत क्षत्रिय समाज भवन में खैरागढ़ विधानसभा के सभी मंडल भाजपा पदाधिकारियों की 9 जनवरी को दोपहर 1 बजे आवश्यक बैठक रखी गई है। बैठक में जिले के सांसद संतोष पाण्डेय बतौर मुख्य वक्ता मौजूद रहेंगे। उनके साथ पूर्व विधायक एवं कार्यक्रम प्रभारी कोमल जंघेल व सह कार्यक्रम प्रभारी जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह उपस्थित रहेंगे। शहर मंडल भाजपा अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने मंडल भाजपा के सभी पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्य समेत मोर्चा, प्रकोष्ठ, शक्ति केंद्र के संयोजकों व प्रभारियों को बैठक में उपस्थित रहने की अपील की है। इस बैठक में छुईखदान, गंडई, साल्हेवारा समेत ग्रामीण भाजपा व अनुषांगिक संगठन के पदाधिकारी शामिल होंगे।
विधानसभा स्तरीय प्रदर्शन के ये होंगे प्रभारी |
राजनांदगांव | रोंद्र गोलछा, कोमल राजपूत | खूबचंद पारख |
खैरागढ़ | कोमल जंघेल विक्रांत सिंह | संतोष पांडेय |
डोंगरगांव | दिनेश गांधी भरत वर्मा | मधुसूदन यादव |
डोंगरगढ़ | शशिकांत द्विवेदी मूलचंद लोधी | संतोष अग्रवाल |
खुज्जी | रजिंदरपाल भाटिया एमडी ठाकुर | मधुसूदन यादव |
मोहला-मानपुर | संजीव शाह सचिन जैन | सचिन बघेल |
13 को होने वाले प्रदर्शन में ये होंगे मुख्य वक्ता: राजनांदगांव- डॉ. रमन सिंह, खैरागढ़- संतोष पांडेय, डोंगरगढ़- खूबचंद पारख, खुज्जी- अभिषेक सिंह, डोंगरगांव- संजय श्रीवास्तव, मोहला-मानपुर- मधुसूदन यादव।
यह भी पढ़ें: मंडप से फेरा छोड़ प्रेमिका के साथ भागा दूल्हा, तो दुल्हन ने बाराती संग ले लिए सात फेरे