खैरागढ़: गोपाष्टमी की रात श्रीराम गौ सेवा समिति के कार्यक्रम में पहुंचे सांसद संतोष पांडेय, गौ सेवकों की जमकर तारीफ की, बोले- आप लोगों की जितनी तारीफ की जाए, कम है।
खैरागढ़. गोपाष्टमी की रात अस्थाई गौशाला में चल रहे संगीतमय रामायण ने वहां से गुजर रहे सांसद संतोष पांडेय का ध्यान खींचा। उन्होंने गाड़ी रुकवाई और रामायण के संगीत में रम गए। सांसद ने खुद दोहे गाए। गौ सेवा से जुड़ी कहानी सुनाई। गौ सेवकों की तारीफ की। सांसद की इस सहजता ने उपस्थित जनों का दिल जीत लिया।
यह भी पढ़ें: भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, नमाज अता करने जाते समय हुआ हमला, बेटे की हालत नाजुक
रविवार को उमराव पुल के पास स्थित श्रीराम गौ सेवा समिति के अस्थाई गौशाला में दिनभर हुए पूजा पाठ के बाद रात को रामायण का कार्यक्रम रखा गया। सुर-साज से सजे संगीतमय रामायण की आवाज पुल से गुजर रहे सांसद संतोष पांडेय के कानों में पड़ी। वे खुद को रोक नहीं पाए और कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए।
रात तकरीबन साढ़े 10 बजे पहुंचे सांसद पांडेय ने खुद गाने की इच्छा जाहिर की। सांसद की इस सहेजता ने उपस्थित जनों का मन मोह लिया। इसके बाद न केवल उन्होंने दोहा गाया, बल्कि गौ सेवा से जुड़ी कहानी भी सुनाई। तबले के साथ सांसद की आवाज सुनकर संगीत प्रेमी मंत्रमुग्ध हुए।
यह भी पढ़ें: भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, नमाज अता करने जाते समय हुआ हमला, बेटे की हालत नाजुक
दोहा गाकर सांसद पांडेय ने कहा- गो मय वसते लक्ष्मी, 33 करोड़ देवी देवता की पूजा मत करो, केवल एक गौ माता की पूजा करो। गांव में गौठिया उसे कहते थे, जिसके पास सबसे ज्यादा गायें होती थी। राजा, ऋषि-मुनि, तपस्वी के बीच भी गायों की ही चर्चा होती थी।
वीडियो में देखिए कैसे रामायण के संगीत में रमे सांसद संतोष पांडेय
इसके बाद उन्होंने राजा दिलीप की कथा सुनाई। बताया कि राजा रानी की संतान नहीं थी। तब सांधु संतों ने कहा नंदिनी गाय की सेवा करो, अच्छा परिणाम मिलेगा। अज्ञा मानकर राजा रानी गौ माता की सेवा में जुट गए। हाथ में लाठी होती थी, गाय को मारने के लिए नहीं बल्कि उसकी सुरक्षा के लिए।
यह भी पढ़ें: भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, नमाज अता करने जाते समय हुआ हमला, बेटे की हालत नाजुक
सेवा करते काफी समय बीत गया। एक दिन जंगल में माता नंदिनी के आगे बाघ आ गया। यह परीक्षा की घड़ी थी। राजा ने बाघ को देखते ही खुद को सामने कर दिया। बोले- नंदिनी से पहले मुझे खाना होगा। बस, परीक्षा पूरी हुई। नंदिनी देवी के रूप में प्रकट हुई और उन्हें वरदान दिया।
इतनी कहानी सुनाकर सांसद बोले- यदि किसी से कुछ मांगना है तो कहीं जाने की जरूरत नहीं, गाय की सेवा करो। गौ शाला में जाओ, मधुशाला में जाने की जरूरत नहीं। इसके बाद वहां मौजूद श्रीराम गौसेवा समिति के सदस्यों की तारीफ की।
सांसद ने कहा- वास्तव में आप लोग जो कर रहे हैं, उसकी जितनी बड़ाई की जाए कम है। भगवान श्रीकृष्ण की प्रेरणा से ही आप मूक, दुखी, जख्मी गायों की सेवा कर रहे हैं। इसी प्रकार से आप सभी का मन बना रहे।
यह भी पढ़ें: भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, नमाज अता करने जाते समय हुआ हमला, बेटे की हालत नाजुक
यह नवरस है, रस एक कहां। रामायण में सभी रस हैं। इसमें माता-पिता, बच्चों के साथ राजा के लिए और राष्ट्र के लिए भी रस है। उन्होंने कहा कि खुशी हुई कि मुझे यहां रामायण के दोहे गाने का मौका मिला।
सांसद संतोष पांडेय ने कहा कि गौ सेवा समिति का काम ऐसा है कि जब भी यहां से गुजरता हूं, ब्रेक लगाने की इच्छा होती है। जाते समय सांसद ने गायों को गुड़ चना खिलाया। वहां बनी रंगोली देखकर कलाकारों की तारीफ की।
इस मौके पर वहां कमलेश रंगलानी, मारुति शास्त्री, नितेश जैन, शुभम यादव, हर्ष शर्मा, चंदन गोस्वामी, राजू यादव सहित गौ सेवा समिति के सदस्य मौजूद थे। शंशाक ताम्रकार ने बताया कि सांसद के अचानक आने से गौ सेवकों में नई ऊर्जा का संचार हुआ।
यह भी पढ़ें: भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, नमाज अता करने जाते समय हुआ हमला, बेटे की हालत नाजुक