×

Warning

JUser: :_load: Unable to load user with ID: 807

कलमबंद : अधिकारी कर्मचारियों में बंद रखा काम Featured

खैरागढ़ 00 शुक्रवार को सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी हड़ताल पर थे। 14 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारियों ने काम बंद रखा। अंबेडकर चौंक में कर्मचारी नेताओं ने अपनी बात रखते हुए कहा कि प्रांतीय निकाय जायज मांगों को लेकर लगातार संवाद कर रही है। लेकिन कर्मचारी फेडरेशन की जायज मांगों को मानने के लिए तैयार नहीं है। इसलिए अब कर्मचारी अपनी जायज़ मांगों के लिए कलम बंद हड़ताल की राह में आगे बढ़ चुके हैं। फेडरेशन के नेताओं ने कहा कि आज का हड़ताल सरकार के लिए संदेश मात्र है। यदि मांगों पर गम्भीरता से विचार नहीं किया गया। तो फेडरेशन एक लंबी लड़ाई के लिए तैयार है। 
 
इन विभागों के अधिकारी कर्मचारी रहे शामिल 
 
हड़ताल में स्वास्थ्य,शिक्षा,वन,सहित नगरपालिका व अन्य सभी विभागों के अधिकारी - कर्मचारी शमिल हुए और मंच के माध्यम से अधिकारी कर्मचारियों ने मांग को सरकार के समक्ष रखा। इस दौरान बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारी हड़ताल में शामिल हुए।
 
निकाली रैली
 
हड़ताल में संबोधन के बाद कर्मचारियों ने रैली निकालकर ज्ञापन सौंपा। अंबेडकर चौंक धरना स्थल तक रैली निकाली गई। धरने में ब्लॉक संयोजक रमेन्द्र डड़सेना,दिलीप सिंह बैस, संजय श्रीवास्तव,जोगेश्वर धनकर,कुलदीप झा,एम एल लहरे,मनोज शुक्ला,सुनील पाटले,राजेश तिवारी,सगीर कुरैशी,राजेन्द्र देशलहरा,गौतम साहू,जमुना पटेल सहित अन्य मौजूद रहे।
Rate this item
(0 votes)
Last modified on Friday, 03 September 2021 16:40

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.