×

Warning

JUser: :_load: Unable to load user with ID: 807

भोलेनाथ किस राशि पे होंगे मेहरबान जानिए इस सोमवार को अपनी राशि का हाल Featured

By June 15, 2020 808 0

मेष :आज आपका झुकाव अध्यात्म की ओर अधिक रहेगा। आपका मन किसी तीर्थ स्थल पर दर्शन के लिए जाना चाहेगा। इस राशि के बेरोज़गार नौजवानों के लिए आज का दिन बेहतरीन है। पहले दिये हुए किसी इंटरव्यू से जॉब के लिये काल आ सकती है।अगर आप नौकरीपेशा हैं तो आपको अचानक कोई खुशखबरी मिलेगी । खुशखबरी जॉब के नये ऑफर की हो सकती है। सहकर्मी आपकी इस उपलब्धि को देखकर हैरान रह जायेंगे। शाम को मित्रों के साथ बढ़िया समय गुज़ारेंगे।

यह भी पढ़ें:  CORONA : आज 130 नए कोरोना पॉजिटिव मिले,प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 956 हुई

वृषभ : आपका परिवार आपके लिए सहायता का स्त्रोत होगा। वो आपकी हर प्रकार से मदद करने को तैयार रहेंगे, इसलिए उनकी बात जरूर सुनें। आज आप महसूस करेंगे कि आपका हाल ही में किया गया स्थानांतरण आपको कष्ट दे रहा है और आप असंतुष्ट हैं। लेकिन इस स्थिति के लिये आप अभी ज्यादा कुछ नहीं कर सकते। आपको यही करना है कि अपने आस पास के वातावरण के साथ सामंजस्य बैठाकर अपना काम करते जाना है। लेकिन इस कार्य में लाभ धीरे-धीरे हो सकते हैं। आपके सफलता के लिए किये गये प्रयास धीमी गति के हैं परंतु उचित दिशा में हैं।

मिथुन :आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। आज आप किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता हासिल करेंगे। आपके कारोबार में नई प्रगति होगी। आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले से मज़बूत होगी। आपका पुराना रूका पैसा आज आपको मिल सकता है।आज नौकरीपेशा लोगों का दिन आसान रहेगा। काम समय पर पूरे हो जायेंगे। सीनियर्स आपके काम से खुश रहेंगे। कोई जरूरी केस आपके पक्ष में रहेगा। आज आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से होगी जो भविष्य में आपके लिये फायदेमंद साबित होगा।इससे दाम्पत्य जीवन में मधुरता आयेगी। आज आपका दृष्टिकोण सकारात्मक रहेगा।

यह भी पढ़ें  :तोतों को भा गई गिटार की झनकार, मां ने बनाया वीडियो और सोशल मीडिया पर छा गया जतिन तालुकदार

 

कर्क : दिन की शुरुआत में आपके मन उदास व चिंता से घिरा रहेगा। कामकाज के भार से आप मौसम संबधी बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। आपको कम समय में अधिक काम पूरा करना पड़ सकता है। अचानक से बदली हुई स्थिति से आप व्याकुल हो सकते हैं।आपको परिवार के हर सदस्य का सहयोग मिलेगा। प्रेम प्रसंग में मिलन का योग बन रहा है। मानसिक अस्वस्थता और बैचेनी महसूस हो सकती है। हालांकि, दिन के बीच में सारी चिंताएं दूर हो जाएगी।

सिंह :आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। रोजमर्रा के कामकाज से आपको धन लाभ हो सकता है। लव लाइफ भी अच्छी होगी। आपके सामने आने वाले लगभग हर विषय की तह तक आप बिल्कुल आसानी से पहुंच जाएंगे। आपको पैसों की स्थिति में सुधार करने के कुछ अच्छे अवसर भी मिल सकते हैं। आप जिस एक अन्य महत्वपूर्ण मौके का इंतजार कर रहे हैं, वह भी जल्दी ही आपके सामने आ सकता है। दूसरे लोग आज आपके लिए बहुत मददगार और उपयोगी भी साबित सकते हैं। अपने मन की बात कहने में संकोच न करें।

यह भी पढ़ें  :भारतीय इलाकों को शामिल किए गए नेपाल के नए नक्शे को नेपाल की संसद में स्वीकृति दे दी

 

कन्या :आज आपका मन करेगा कि आप घर और ऑफिस से बाहर निकल कर प्रकृति का आनंद लें। आप अपने तनाव को खत्म करके अपने दिमाग को शांत करना चाहते हैं। आज आप यह जान सकते हैं कि आपको प्यार हो गया है। ऐसा लगेगा कि आप और आपका साथी एक दूसरे के लिए ही बने हैं। लंबे समय से चली आ रही समस्याओं के हल हो जाने से आपका काम आगे बढ़ेगा। सत्ता से जुड़े लोग अब आपका साथ देंगे और आपका रुका हुआ काम पूरा हो जाएगा। यदि आप किराये के घर में हैं तो अपना घर खरीदने के लिए आज विज्ञापन देखने शुरू कर दीजिए।

तुला :गणेश जी कहते हैं कि आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी है। अनावश्यक खर्च पर लगाम लगाये। वाणी पर संयम रखने से परिवार में सुख-शांति बनेगी। विचारों पर नकारात्मकता छाई रहेगी, इसे दूर करने के लिए प्रयास करें। धार्मिक कार्यों में खर्च अधिक हो सकता है।आज का दिन आपके लिए पैसों के लिहाज से बहुत अच्छा बितेगा। व्यापार में वृद्धि होगी और ब्याज, कमिशन से पैसे मिलने कि संभावना है। शारीरिक तथा मानसिक स्वस्थता रहेगी। स्वजनों के मिलने से मन खुश होगा

यह भी पढ़ें  :बड़ी सफलता : नक्सलियों को सामान सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार,आरोपियों में बीजेपी नेता भी है शामिल

 

 

वृश्चिक :आपने जो किया है, वह अचानक महत्वपूर्ण हो सकता है। सकारात्मक नजरिया आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। रोमांस के कुछ सुखद अवसर भी आज आपको मिल सकते हैं। हर परिस्थिति में आपको दूसरे लोगों से काफी मदद मिल सकती है और कुल मिलाकर दिन चुनौतियों के बावजूद आसानी से बीत जाएगा। कोई ऐसा संदेश आपको मिल सकता है, जो पहली नजर में धमकी या चुनौती जैसा हो। कोई छोटी अच्छी खबर भी मिल सकती है। मन प्रसन्न हो सकता है। नौकरी में प्रदर्शन पहले से बेहतर हो सकता है।

धनु : आज के दिन निर्धारित किए हुए कार्य पूर्ण होंगे, ऐसा गणेश जी कहते हैं। बेरोजगारों के लिए रोजगार के अच्छे अवसर सामने आएंगे। आप अपने रूटीन में सकारात्मक बदलाव करें तो निश्चित तौर पर आपके व्यक्तित्व को आकर्षक बनाएगा। आज आप आसानी से पैसे इकट्ठा कर सकते हैं। लोगों को दिए पुराने कर्ज वापस मिल सकते हैं। किसी नई परियोजना पर लगाने के लिए धन अर्जित कर सकते हैं। यात्रा आनंददायक होगा। आज मेडिटेशन करने से तनाव से मुक्ति मिलेगी। जिससे आप अच्छा महसूस करेंगे।

यह भी पढ़ें  :BREAKING : अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या की, उनके घर में फांसी पर लटके हुए मिले

 

मकर :आज आपके लिये दिन उत्तम है। आज आपके रूके काम बनेंगे। आपका मनोबल भी आज ऊंचा रहेगा। आप आज हर चुनौती का आसानी से सामना कर लेंगे। आप अपने लक्ष्य को पाने की कोशिश करें, सफलता ज़रूर हासिल होगी। अगर आप अपने जॉब से असंतुष्ट है तो आज आप किसी मनचाही कंपनी को अपना बायोडाटा भेजें। दिन अच्छा है। आपका काम बन सकता है।आज जीवनसाथी पर किसी बात या काम के लिये दबाव न डालें बल्कि उसे खुद ही कर लें। आपका मन प्रसन्न होगा। मिलने का प्लान बनेगा। स्वास्थ्य आज पहले से बेहतर रहेगा। अच्छे स्वास्थ्य के लिये नियमित योग करना न भूलें।

कुंभ :आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज आपके किसी जरूरी काम में परिवार के सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा । सभी के साथ मेल-जोल बना रहेगा। इस राशि के छात्रों को आज कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। आज आप पैसों से जुड़ा कोई बड़ा फैसला लेने से बचें। आज आप पर विरोधी हावी हो सकते हैं। उनसे सावधान रहें। संतान पक्ष की सफलता से परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। वाहन चलाते समय आज सतर्क रहें। रोड रूल जरूर फॉलो करें।आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आज भगवान शिव की पूजा करते समय चांदी का बना हुआ नाग-नागिन का जोड़ा पूजा स्थल पर रखें । सुख-समृद्धि बनी रहेगी।

यह भी पढ़ें  :नाबालिक लड़की के साथ करता रहा दुष्कर्म, जब गर्भवती हो गई तो घर छोड़ आया : जानिए पूरा मामला

मीन :आज आप खुद को कोई खुशखबरी सुनने के लिए तैयार कर लें। आज आपको किसी अपने से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। यदि आज आपका विवाह होने जा रहा है तो मतभेद पैदा न हों और ना आपके रोमांस में कमी आए। आज व्यावसायिक क्षेत्र में आने वाले मौके को हाथ से ना जाने दें। इसका लाभ उठने के लिए जो भी फैसला लेना हो जल्दी ही लें। इन कठिनाइयों से आपको भविष्य में आने वाली कठिनाइयों का सामना करने में मदद मिलेगी। आज आपको यह सावधानी बरतने की आवश्यकता है की आप कहां और कैसे पूंजी निवेश कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें  :दंतेवाड़ा पुलिस की नई मुहिम - नक्सलियों से कहा "अपने गांव लौटो"

 

रागनीति के ताजा अपडेट के लिए फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर पर हमें फालो करें।
Rate this item
(0 votes)
Last modified on Monday, 15 June 2020 08:24

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.