×

Warning

JUser: :_load: Unable to load user with ID: 807

इस सोमवार किस राशि की किस्मत खुलेगी और किस पे होंगे भोलेनाथ मेहरबान : जानिए राशिफल Featured

By June 08, 2020 755 0

मेष : आसपास और साथ के लोगों से मदद मिलेगी। सोचे हुए काम पूरे हो जाएंगे। घर में चहल-पहल रहेगी। कोई सुधार या मरम्मत का काम भी हो सकता है। मकान बदलना चाहते हैं, तो उस पर भी विचार हो सकता है। संतान की तरक्की होगी। माता-पिता से संबंधों में सुधार हो सकता हैं। लव लाइफ में भी पहले से ज्यादा सुधार आ सकता है। नए कामों की योजना बनेंगी। साथ के लोगों से सहयोग मिलेगा। थोड़ी परेशानियों वाला दिन हो सकता है। आप कोई भी नया फैसला लेने से बचें।

यह भी पढ़ें  :गरियाबंद : क्वॉरेंटाइन सेंटर में प्रवासी मजदूर ने फांसी लगा ली

 

वृषभ : स्वास्थ्य में लाभ होगा। मन में उमंग रहेगी। परिवार में सुख होगा। वाणी और भाषा पर संयम रखें। खान-पान में लापरवाही न करें। व्यावसायिक क्षेत्र में विध्न पड़ सकता है। प्रतिस्पर्धीयों से वाद-विवाद या उग्र चर्चा न हो इसका ख्याल रखें। कार्य में सफलता प्राप्त होने में विलंब हो सकता है। नकारात्मक विचारों से दूर रहने की कोशिश करें। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार आ सकता है।

 

मिथुन :गलतफहमी परिवारिक माहौल को निराशाजनक बना सकती है। यह स्थिति आपको तनावग्रस्त कर सकती है। आज कार्य स्थल पर सहकर्मियों और अधीनस्थों से टकराव होने का खतरा है। घरेलू मोर्चे से निपटने के लिए राजनयिक बनने की कोशिश करें और दार्शनिक दृष्टिकोण अपनाकर वास्तविक दुनिया को उसके वास्तविक परिप्रेक्ष्य में देखने का प्रयास करें। वित्तीय व्यवहार और निवेश के साथ अधिक सतर्क और सावधान रहें क्योंकि दिन ज्यादा अनुकूल नहीं है, और धन अवरुद्ध हो सकता है। दूसरों के लिए स्थायी गारंटी देने से बचें।

यह भी पढ़ें  :HRD मंत्री रमेश पोखरियाल का बड़ा बयान, स्कूल कॉलेजों के खुलने की तारीख पर बोले...

 

कर्क : आज सफलता का सेहरा आपके सिर बंधेगा। अगर इस सफलता का कोई हकदार है तो वो आप ही हैं। क्योंकि इस सफलता को पाने के लिए आपने बहुत मेहनत की है। आज आप बिना किसी बात की चिंता किए अपनी सफलता का मजा लें। आपके साथ समूह में काम करते आपके सहकर्मी आज आपकी सफलता की कुंजी होंगे। आज के दिन आपको किसी प्रकार के विरोध का सामना नहीं करना पड़ेगा। लेकिन आपको सभी का सम्मान करना भी जरूरी है। आज का दिन उनके लिये सबसे लाभदायक है।

 

सिंह :आज का दिन आपके लिए अच्छा रह सकता है। आप की कार्यपद्धति कॉन्फिडेंस से भरी रह सकती है। वैवाहिक जीवन में मधुरता रह सकती है। वाणी में उग्रता अधिक रह सकती है। पारिवारिक वातावरण में मेलजोल बना रहेगा। दैनिक खर्चों को कंट्रोल में रखने की कोशिश करें।मन प्रसन्नतापूर्ण रहेगा। पत्नी पक्ष से प्रसन्नता का समाचार मिलेगा। कारोबार में लाभ, यश, प्रतिष्ठा में बढोत्तरी, राजकाज में सफलता मिलेगी।

यह भी पढ़ें  :प्रदेश में आज 82 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले,एक्टिव मरीजों की संख्या 803

 

कन्या :कोई बड़ा फैसला लेना है तो ठीक से सोच-विचार कर ही काम करें। लोगों की राय गौर से सुनें। मदद करने और मदद लेकर आगे बढ़ने का दिन है। पैसों के किसी उलझे हुए मामले को सुलझाने में कोई अधिकारी या बड़ा आदमी आपकी मदद कर सकता है। दूसरों की मदद करने के कई मौके भी आपको मिल सकते हैं। आज आपकी जिन लोगों से मुलाकात होगी, वे भी आगे चलकर आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं। कुछ पारिवारिक मामलों में मधुरता कम हो सकती है। इमेज खराब होने की टेंशन से भी आज आप परेशान रहेंगे। सेहत को लेकर सावधान रहें।

तुला :आज का दिन नए कार्य का शुरु करने के लिए अच्छा है। प्रिय व्यक्ति से भेंट होगी तथा भाग्यवृद्धि होगी। सामाजिक रूप से मान-सम्मान बढ़ेगा। शारीरिक रूप से अस्वस्थता का अनुभव हो सकता है। स्थाई संपत्ति से सम्बंधित पत्रों के विषय में सावधानी बरतें। माता का स्वास्थ्य खराब हो सकता है।वाणी और भाषा कि वजह से भ्रम न हो जाए इसका ख्याल रखें। क्रोध की मात्रा बढ़ने से किसी के साथ उग्र चर्चा या विवाद न हो सकता है।

 

यह भी पढ़ें  :एक्सीडेंट देख, स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव और MLA शैलेश पांडे ने काफिला रोक दिया, पीड़ित व्यक्ति को अस्पताल के लिए रवाना किया

 

 

वृश्चिक : आप नियमों  का पालन करने के लिए बाध्य है। इसके कारण परियोजनाओं में देरी हो सकती है। आपके कुछ वरिष्ठ खुले तौर पर अनैतिक हो सकते हैं और अपनी संभावनाओं को अवरुद्ध करने का प्रयास कर सकते हैं। प्रत्यक्ष टकराव की बजाय, आप कूटनीति और चतुराई का प्रयोग कर चीजों को नियंत्रित करने का प्रयास करें। आपका पारिवारिक-जीवन सुचारू बना रहेगा, बशर्ते आप अपने शांति और धैर्य बनाए रखें। गृहस्थ जीवन में मधुरता रहेगी। मित्रों से लाभ होगा।

 

धनु : कामकाज और नौकरी-धंधे के मामलों में प्रगति होगी। आप खुश रहेंगे। आप खुद में ही खो सकते हैं। आज आप किसी दोस्त, परिचित या रिश्तेदार के लिए बहुत काम के व्यक्ति साबित हो सकते हैं। आप में बहुत ज्यादा ऊर्जा भी रहेगी। आज आप सहयोग पूर्ण रवैया रखें तो समय आपके लिए सकारात्मक रहेगा। पुरानी समस्या भी आज सुलझ सकती हैं। प्रेमी का मूड ठीक हो सकता है। अविवाहित लोगों के लिए समय अच्छा है। विवाहित लोगों को पार्टनर से सहयोग मिलेगा और सफलता भी मिलेगी। आज आप किसी भी तरह का रिस्क न लें। ये आपके लिए हानिकारक भी हो सकता है। किसी पर जल्दी से भरोसा भी न करें। आसपास के लोगों की बातों में भी आने से बचें।

यह भी पढ़ें  :गुजरात : कांग्रेस विधायकों के इस्तीफा देने के बाद, 65 विधायकों को होटलों में रखा गया

 

मकर :व्यवसायिक सन्दर्भ में  आशावादी दृष्टिकोण के साथ कार्यस्थल पर अप्प  बहुत ऊर्जावान रहेंगें । आप अपने व्यवहार में अत्यधिक सफल होंगे और ग्राहकों के साथ स्थायी संबंध बनाएंगे। आप अपनी योग्यता को साबित करने के लिए बेहतर अवसरों का सुहरू रूप से लाभ उठायेंगे I आपके सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आप बच्चों से खुश रहेंगे और अपने जीवनसाथी के साथ संतोषप्रद जीवन का लाभ उठायेंगे . स्वास्थ्य केसन्दर्भ में आज आप चिड़चिड़े हो सकतें हैं। आराम करने के लिए पर्याप्त समय लें।

कुंभ : उच्च अधिकारियों से आप खुशखबरी की उम्मीद कर सकते हैं। आपने अपनी संस्था के लिए जो कड़ी मेहनत की थी, अब उसका फल आपको जरूर मिलेगा। ये लाभ किसी भी रूप में मिल सकता है, जैसे कि तारीफ, प्रमोशन, विदेश यात्रा, तनख्वाह में वृद्धि या फिर आप अपने विभाग में जो बदलाव अपने लिए चाह रहे थे वो भी मिल सकता है। आपको जो मिल रहा है उसे पूरी खुशी से स्वीकार करें। आज अचानक कहीं से धन की प्राप्ति हो सकती है।

यह भी पढ़ें  :बिहार में लगी लालू की पोस्टर, तस्वीर के साथ लिखा "कैदी बजा रहा थाली, जनता बजाओ ताली"

मीन :आज का दिन सब प्रकार से आपके लिए लाभदायी है। आप कोई परोपकार का कार्य करेंगे। व्यापार में उचित आयोजन के द्वारा व्यापार-वृद्धि होगी। व्यापार से सम्बंधित प्रवास का योग बन रहा है। किन्तु पारिवारिक जीवन की उथल-पुथल, परिवारिक सदस्यों का बिगड़ता  स्वास्थ्य और संपत्ति के मामलों पर विवाद आपको निरंतर तनाव में रखेंगे। आप आंखों या कानों को प्रभावित करने वाली कुछ छोटी बीमारियों से पीड़ित हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें  :मोबाइल गेम "PUBG" खेलने के बाद 14 वर्षीय लड़के ने फांसी लगा ली

 

रागनीति के ताजा अपडेट के लिए फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर पर हमें फालो करें।
Rate this item
(0 votes)
Last modified on Monday, 08 June 2020 07:40

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.